NTPC में इंटर्नशिप कैसे करें।। How to join Internship in NTPC.

 NTPC जैसे PSU में इंटर्नशिप या वोकेशनल ट्रेनिंग करना बी- टेक और बी ‍.ई के छात्रों के बीच पहली पसंद रहती है। ऐसे में यह जानाना आवश्यक है कि एनटीपीसी में इंटर्नशिप कैसे प्राप्त करें।

                                    

इस लेख में आपको एनटीपीसी में इंटर्नशिप करने की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

बीटेक में इंटर्नशिप द्वितीय वर्ष से शुरू हो सकती है और कुल मिलाकर आपको तीन इंटर्नशिप करनी होती है यह इंटर्नशिप आप समर इंटर्नशिप या विंटर इंटर्नशिप कर सकते हैं।

एनटीपीसी जैसे पीएसयू में इंटर्नशिप करने के लिए जो चीजें आवश्यक हैं और जो प्रक्रिया है वह नीचे मुख्य बिंदुओं के रूप में समझाई गई हैं।

  1. सबसे पहले आपको अपने नजदीकी एनटीपीसी प्लांट में जाकर इंटर्नशिप की जानकारी पता करनी होगी अगर वहां अन्य डिग्रियों की इंटर्नशिप चल रही है तो आपको यह पता करना होगा कि आप के कोर्स की इंटर्नशिप कब से शुरू होगी आमतौर पर जून-जुलाई से लेकर अगस्त महीने के अंत तक बी टेक वालों की इंटर्नशिप होती है। इसके पहले अप्रैल से जुलाई तक डिप्लोमा वालों की और लगभग हर 3 महीने पर आईटीआई वालों की वोकेशनल ट्रेनिंग होती रहती है।
  2. सबसे पहले अपने कॉलेज की वेबसाइट पर जाएं और वहां से वोकेशनल ट्रेनिंग का फॉर्म डाउनलोड कर ले अगर वहां फॉर्म ना मिले तो अपने कॉलेज के टीपीओ ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिस में जाकर वोकेशनल ट्रेनिंग का फॉर्म ले लें।
  3. अब फॉर्म को ठीक से भर लें लेकिन ट्रेनिंग पीरियड यानी की ट्रेनिंग कब से कब तक करनी है इसकी जानकारी खाली ही छोड़ दें कई बार यह ट्रेनिंग पीरियड ट्रेनिंग देने वाले इंस्टिट्यूट पर ही निर्भर करता है की वह कब से कब तक आपको ट्रेनिंग उपलब्ध करा सकते हैं।
  4. अब अपनी कॉलेज के प्रिंसिपल या फिर अपने ब्रांच के एचओडी से हस्ताक्षर ले ले।
  5. अब इस फॉर्म की और फोटो कॉपी करा ले कई बार हमें एक से ज्यादा कंपनियों में आवेदन करना होता है उसी स्थिति में यह फोटोकॉपी काम आएगी।
  6. अब आपको जिस कंपनी में ट्रेनिंग लेनी है वहां के आर एल आई लर्निंग इंस्टिट्यूट में जाकर वहां की एच आर से बात करें।
  7. आमतौर पर इसमें कोई बाधा नहीं आती परंतु कुछ विशेष कारणों से हो सकता है आपको समय लगे।
  8. एनटीपीसी जैसे पीएसयू में हर ट्रेनिं को उसी कंपनी के किसी एक कर्मचारी के हस्ताक्षर लेने की आवश्यकता होती है या हस्ताक्षर इस बात की पुष्टि करता है कि वह कर्मचारी आपको पहचानता है और वह इस बात की जिम्मेदारी लेता है कि आप कोई भी अभद्र व्यवहार नहीं करेंगे और आपकी वजह से किसी भी काम में बाधा नहीं आएगी। यह हस्ताक्षर बहुत आवश्यक है परंतु इसके लिए आपको किसी को पैसे देने की कोई आवश्यकता नहीं है।
  9. आमतौर पर बहुत से कर्मचारी आपको आपकी सहायता के लिए हस्ताक्षर कर देते हैं बस आपको प्रयास करना है और एक बार उनसे बात करनी होगी।
  10. फिर उस आर एल आई वाले फॉर्म को लीजिए उसमें दो फोटो लगाइए एचआर से बात करके पता करिए की ट्रेनिंग पीरियड कब से कब तक रहेगा और वह आपको कितने हफ्ते की ट्रेनिंग उपलब्ध कराएंगे अपनी सुविधा के अनुसार कम से कम 2 हफ्ते और ज्यादा से ज्यादा 6 हफ्ते की ट्रेनिंग बीटेक में ली जा सकती है।
  11. अपने ट्रेनिंग पीरियड की तारीख निश्चित करिए और सभी फॉर्म ऑफिस में जमा करा दीजिए 24 घंटे के अंदर आपको ईमेल आ जाएगा और आपकी ट्रेनिंग शुरू कर दी जाएगी
  12. कुछ संस्थानों में यह प्रक्रिया अब ऑनलाइन हो गई है लेकिन इसके लिए भी एक बार आपको आर एल आई में संपर्क करना होगा ।
उम्मीद करता हूं कि मैंने आपके सभी समस्याओं का निवारण कर दिया है फिर भी अगर आपको कोई जानकारी चाहिए तो आप नीचे कमेंट करके मुझसे सीधे बात कर सकते हैं।

धन्यवाद


इन इंग्लिश:

Doing internship or vocational training in a PSU like NTPC is the first choice among B-Tech and B.E students. Hence, it is necessary to know how to get internship in NTPC.


 In this article you will get complete information about doing internship in NTPC.


  1.  Internship in B.Tech can start from the second year and in total you have to do three internships, this internship you can do summer internship or winter internship.
  2. The things that are required and the process to do internship in PSU like NTPC are explained below in the form of key points.
  3. First of all you have to go to your nearest NTPC plant and find out the internship information, if there are other degree internships going on there, then you have to know when will the internship of your course start usually from June-July to August month. Till the end, there is an internship of B.Tech. Before this, from April to July, vocational training of diploma holders and about every 3 months for those with ITI continues.
  4.  First of all go to the website of your college and download the vocational training form from there, if the form is not found there, then go to the TPO training and placement office of your college and take the vocational training form.
  5.  Now fill the form properly but leave the information blank about the training period i.e. how long to do the training. 
  6. Now take the signature from the principal of your college or the HOD of your branch.
  7. Now by getting more photocopies of this form, many times we have to apply in more than one company, in that case this photocopy will come in handy.
  8.  Now go to the RLI Learning Institute of the company where you want to take training and talk to the HR there.
  9.  Usually there is no obstacle in this but due to some special reasons it may take you time.
  10. In a PSU like NTPC every trainee is required to take the signature of one of the employees of the same company or the signature confirms that that employee recognizes you and takes the responsibility that you will not indulge in any abusive behavior. And because of you no work will be hindered. This signature is very important but you do not need to pay money to anyone for this.
  11. Usually many employees will sign you up to assist you, all you have to do is try and talk to them once.
  12.  Then take that RLI form, put two photos in it, talk to HR, find out how long the training period will be and how many weeks of training they will provide you, according to your convenience, at least 2 weeks and maximum 6 Weekly training can be taken in B.Tech.
  13.  Set the date of your training period and submit all the forms to the office within 24 hours you will get the email and your training will be started
  14.  In some institutes this process has now become online but for this also once you have to contact RLI.
I hope that I have solved all your problems, still if you need any information then you can talk to me directly by commenting below.

 Thank you


Amazon Link: 

boAt Airdopes 141 Bluetooth TWS Earbuds with 42H Playtime,Low Latency Mode for Gaming, ENx Tech, IWP, IPX4 Water Resistance, Smooth Touch Controls(Bold Black), in Ear

https://amzn.to/4eqfjMM






Comments

Popular posts from this blog

The Rise of Emotional AI: Can Machines Really Feel?

The Subtle Omnipresence of Artificial Intelligence: A Neutral Inquiry

अब वक्त है AI सीखने का: आसान शुरुआत का पूरा मार्गदर्शन

AI vs Human Intuition: Who Should You Trust More?

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और नौकरियाँ: डरें या उत्साहित हों?

The Impact of AI on Jobs: Should We Be Worried or Excited?

भारतीय मीडिया की वर्तमान स्थिति।

DeepSeek R1: एआई तर्कशीलता का भविष्य || The Future of AI Reasoning

🧠 The AI Learning Curve: How to Start Understanding Artificial Intelligence Today